थाना प्रेमनगर में तैनात उ0नि0 एवं हे0मु0 के मध्य वाद विवाद, गाली गलौज तथा कनपटी पर पिस्टल तान देने के सम्बन्ध में दोनो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया—
थाना प्रेमनगर अन्तर्गत दि0 06-06-2021 को उ0नि0 अंकित सिंह कुशवाह चौकी प्रभारी नैनागढ़ थाना प्रेमनगर द्वारा दबिश हेतु जाने के लिए हे0कां0 बादाम सिंह थाना प्रेमनगर से पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु कहा गया तो हे0मु0 बादाम सिंह द्वारा पुलिस बल उपलब्ध कराने से मना किया गया जिसपर दोनो आपस में अनावश्यक बहस, वाद-विवाद, गाली-गलौज करने तथा आवेश में आकर उ0नि0 अंकित सिंह कुशवाह द्वारा अपनी सर्विस पिस्टल हे0मु0 बादाम सिंह के उपर कॉक कर कनपटी पर रख देने के बात प्रकाश में आयी थी। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गयी जांच सें आरोप सही पायी गये तथा उ0नि0 अंकित सिंह कुशवाह व हे0मु0 बादाम सिंह द्वारा पुलिस विभाग की छवि धूमिल कर अपने पदेन दायित्वों के विपरीत कार्य करने सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा दोनो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा विभागीय जांच प्रचलित है ।