कूलर पंखा पड़ गए सुस्त- गर्मी से लोग पस्त, विद्युत सप्लाई से जनता हुई त्रस्त
भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल में कर दिया है। घरों में लगे कूलर पंखे इस भीषण गर्मी में सुस्त से पड़ गए है। हवा के नाम पर ठंडी कूलिंग की जगह गर्म हवा कूलर पंखा फेंक रहे हैं। भीषण गर्मी से लोग पस्त पड़ गए हैं, वहीं बार बार आ जा रही विद्युत सप्लाई से जनता बुरी तरह त्रस्त है। भीषण गर्मी में यह आलम है कि सुबह के समय व रात के समय भी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। पूरी रात इधर विद्युत की आंख मिचौली से जनता भी ढंग से सो नहीं पा रही है। रात भर लाइट आने जाने से लोगों की नींद भी आती जाती रहती है। बेतहासा गर्मी में विद्युत के आने जाने से इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पाते हैं और विद्युत सप्लाई जाने के बाद यह इन्वर्टर भी व्यवस्था आधा घण्टे के अंदर ही ध्वस्त हो जाती है। भीषण गर्मी में लोग शाम व सुबह के समय घूमने जाते हैं लेकिन पसीना में तर बितर होकर घर लौटकर आते है। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इसी सप्ताह मानसून आने की सूचना मौसम विभाग ने दे दी हो लेकिन अब लोग मानसून आने जल्द आने की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इन भीषण गर्मी से अगर कोई बचा सकता है और राहत दिला सकता है तो वह है मानसून। लोग तेज बारिश होने की प्रार्थना करने में लगे हैं। फिलहाल इन बेहतासा गर्मी से नागरिक परेशान है और विद्युत सप्लाई भी सही तरीक़े से देने की अपील विद्युत विभाग के अधिकारियों से की है।