• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

शनि जयंती पर राशि अनुसार कार्य करने से शनि महाराज देंगे शुभ फल- ज्योतिर्विद संजय रावत

शनि जयंती पर राशि अनुसार कार्य करने से शनि महाराज देंगे शुभ फल- ज्योतिर्विद संजय रावत

शनि जयंती पर राशि अनुसार कुछ कार्य करने से शनि देवता शुभ फल देंगे। वैदिक ज्योतिष में शनि को विशेष स्थान प्राप्त है। सभी ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी है। शनि के अशुभ दृष्टि की वजह से वैदिक ज्योतिष में इसे पापी ग्रह की संज्ञा दी जाती है। शनि की दृष्टि अगर किसी जातक पर पड़ जाए तो सामान्य परिस्थिति में उस जातक का अशुभ होना निश्चित है लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि हमेशा जातकों का बुरा ही करते हैं। अगर शनि की किसी जातक पर कृपा हो जाये तो शनि उस जातक को शुभ फल भी देते हैं। यही वजह है कि शनि सनातन धर्म में पूजनीय हैं। भारत में उनके कई मंदिर भी हैं। यह बात ज्योतिर्विद पं. संजय रावत शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति ने कही। पण्डित संजय रावत ने बताया कि
भगवान शनि भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। सनातन धर्म में उन्हें न्याय के देवता के तौर पर पूजा जाता है। मान्यता है कि शनि जातकों को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में राशि अनुसार शनि जयंती के दिन क्या कार्य करने चाहिए, इसकी जानकारी देते हैं। उन्होंने शनि जयंती तिथि और मुहूर्त के बारे में बताते हुए कहा कि
प्रत्येक वर्ष शनि जयंती का पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के अमावस्या को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस वर्ष यह पर्व 10 जून 2021को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्ति के लिए राशि अनुसार करें। उन्होंने बताया कि मेष राशि – मेष राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भूल से भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए अन्यथा शनि देवता आप पर रुष्ट हो सकते हैं। शनि जयंती के दिन सुंदर कांड या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देवता की कृपा बरसेगी।
वृषभ राशि – सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। ऐसे में वृषभ राशि के जातक शनि जयंती के दिन दान जरूर करें। बीमार व्यक्ति की सेवा से भी शुभ फल प्राप्त होगा। इसके अलावा शनिदेव के नाम का जाप करेंगे तो शनि देवता अत्यंत प्रसन्न होंगे।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के शुभ दिन पर माता पिता व अन्य बुजुर्गों का अपमान करने से बचना चाहिए अन्यथा शनि देवता के प्रकोप के भागीदार बन सकते हैं। मिथुन राशि के जातक शनि जयंती के दिन काली उड़द का दान करें। उंन्होने कर्क राशि वालों के लिये कहा कि कर्क राशि के जातकों को शनि जयंती के शुभ अवसर पर राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे शनि देवता की आप पर विशेष कृपा होगी। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। कोशिश रहे कि इस दिन स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा के बाद ही दिन के अन्य कार्य करें तो बेहतर होगा। कन्या राशि – शनि जयंती के दिन कन्या राशि के जातकों को व्रत रखना चाहिए। इससे शनि देवता आप पर बेहद प्रसन्न होंगे। इस दिन आप फलाहार पर भी रह सकते हैं। इसके अलावा शनिदेव के मंत्रों का जाप आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।तुला राशि – तुला राशि के जातक शनि जयंती के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करें। साथ ही शनि जयंती के शुभ मुहूर्त में शनि देवता के मंदिर में शनि देवता को तेल अर्पित करें। इससे शनि देव की आप पर कृपा बरसेगी।वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को इस पावन दिन पर गाय या फिर काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। इससे शनि देवता अति प्रसन्न होते हैं और जातक को शुभ फल देते हैं। धनु राशि – धनु राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए, इससे शनि देवता आप पर बेहद प्रसन्न होंगे। मकर राशि – मकर राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही आप शनि जयंती के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप भी करें। इससे आपके जीवन से शनि देवता सारे कष्ट दूर कर देंगे।कुंभ राशि – भगवान शनि उन जातकों को कष्ट नहीं देते जो भगवान हनुमान के उपासक होते हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को इस पावन दिन भगवान हनुमान की पूजा अवश्य करना चाहिए।
मीन राशि – मीन राशि के जातक शनि जयंती के दिन यदि बजरंग बाण का पाठ करेंगे तो उन्हें शनि देवता अवश्य ही शुभ फल देंगे।

Jhansidarshan.in