कोंच तहसील के ग्राम कमतरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों से बैक्सीनेशन करवाने की अपील स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि कोरोना जैसे भयंकर वायरस से बचाव के लिए बैक्सीनेशन होना बहुत जरूरी है इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग बैक्सीनेशन कराएं। सुबह से लगे इस बैक्सीनेशन शिविर में ग्रामीणों से बैक्सीनेशन कराने के लिए कई लोगों के यहाँ प्रधान संघ जिलाध्यक्ष जालौन /ग्राम प्रधान कमतरी राघवेंद्र सिंह यादव (मुखिया) भी गए। उन्होंने भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में ग्रामीणों को लाकर बैक्सीन लगवाई। ग्राम पंचायत सचिव ने भी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि आप लोग आएं और बैक्सीन लगवाएं।