• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वैक्सीनेशन शिविर का सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ, लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील

वैक्सीनेशन शिविर का सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ, लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील

जालौन के कोंच नगर में आज गुरुवार को स्टेट बैंक के पास वैक्सीनेशन शिविर का जालौन के सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि इस दौरान सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने नगर के सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है उन्होंने कहा कि लोग भ्रांतियों व अफवाहों में ना पड़ें वैक्सीन सुरक्षित है और सभी लोग लगवा रहे हैं क्योंकि कोरोनावायरस से बचने का एक कारगर उपाय वैक्सीनेशन ही है इसलिए बिना डरे अपने आप को वैक्सीनेट करें जिससे कोरोना से काफी हद तक बचा जा सकता है आपको बता दें कि सांसद द्वारा उद्घाटन किए गए वेक्सिनेशन शिविर में कई लोगों ने वैक्सीन लगवाई आपको बता दें कि सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक मंच द्वारा इस वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। और इस दौरान उप -जिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के शुक्ला कोतवाल बलिराज शाही सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in