चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विबाद, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, युवक घायल
जालौन के कोंच कोतवाली के ग्राम छोटी दोहर निबासी राम कुमार पुत्र इमरत सिंह ने आज गुरुबार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 10 जून 2021 समय करीब सुबह 8 बजे की है जब ग्राम के ही मानसिंह पुत्र राम आसरे,जानकी पत्नी मानसिंह और मुन्नी पत्नी रामआसरे एक राय होकर मेरे खेत मे अवैधानिक रूप से चबूतरा बना रहे थे मना करने पर उक्त लोगों ने मेरे ऊपर लात घूंसों लाठी व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, मेरे चिल्लाने पर मेरी पत्नी रौली सहित अन्य लोग आ गए और उक्त लोगों को ललकारा तो उक्त लोग जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए वहीं द्वतीय पक्ष की ओर भानसिंह पुत्र रामआसरे ने घटना के सम्बन्ध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि जब उसकी पत्नी व माँ घर के बाहर चबूतरा बना रहीं थी तभी पड़ोसी रामकुमार पुत्र अमृत व ब्रजे पुत्र मुरलीधर हांथों में लाठी डंडा लेकर आये और गाली गलौच करते हुए चबूतरे को फोड़ दिया भय वस जब मेरी माँ व पत्नी घर मे घुस गई तो उक्त लोग भी घर मे घुस आए और लाठी डंडों से मारपीट कर दी उक्त के सम्बंध में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।