• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

संदिग्ध अवस्था में हुई ग्रामीण की मौत,मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

संदिग्ध अवस्था में हुई ग्रामीण की मौत,मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बसीठ निवासी महेन्द्र कुमार उम्र करीब 55 वर्ष की आज शाम के समय संदिग्ध अवस्था में मौत ही गई। बताया जा रहा है मृतक शराब का सेवन करता था। आज भी उसने शराब पी थी और घर का काम आदि भी किया। जिसके बाद घर से निकल गया और कुछ गाँव के लोगों के साथ में शराब भी पी। शाम के समय मृतक रोड पर पड़ा था। परिजनों को जब जानकारी लगी कि महेन्द्र रोड पर पड़े हैं तो परिजन आये और उठाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, महेन्द्र मर चुका था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई थी। जिन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in