• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारकर किया घायल,रिपोटर – यशपाल सिंह समथर

By

Jun 8, 2021

ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारकर किया घायल,रिपोटर – यशपाल सिंह समथर

समथर( झांसी ) समथर नगर के बाहर नहर पुल के पास समथर मोठ रोड पर स्थित भैरव पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारकर घायल कर देने की घटना प्रकाश में आई है। थाना समथर क्षेत्र के ग्राम मंगरौरा निवासी पीड़ित संतोषपाल के पुत्र मनीष थाना समथर में दुर्घटना का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता संतोष कुमार दिनांक 4, 6, 2021 को दोपहर के लगभग 2:00 बजे भैरव पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवा कर जैसे ही थोड़ा आगे बढ़े की समथर मोठ रोड से भैरव पेट्रोल पंप की ओर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक लापरवाही एवं तेज गति से ट्रैक्टर चलाता हुआ आया और उसके पिता को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । उसे घटना की जानकारी मिलने पर वह उन्हें उपचार के लिए झांसी ले गया। मनीष ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाना में तहरीर दी है।

Jhansidarshan.in