• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी एसएसपी द्वारा शांति व्यवस्था एवं विभिन्न थानों को दिए गए दिशा निर्देश,कार्यवाही,कच्ची

By

Jun 8, 2021

आज दिनाँक 08-06-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी शिवहरि मीणा के निर्देशन में झाँसी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण

1️⃣समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अधीनस्थों को किया ब्रीफ

2️⃣ बैंको, एटीएम, पैट्रोल पम्प आदि के चैकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों/सुरक्षा संबंधित उपकरणों को किया गया चेक

3️⃣ जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

4️⃣ थाना लहचूरा अंतर्गत 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, 115 ली0 अवैध शराब बरामद, लगभग 200 लहन को किया नष्ट

5️⃣ थाना सीपरी बाजार अंतर्गत दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 08.06.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरि मीणा महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाने पर तैनात सभी पुलिस अधि0/कर्म0गण को एकत्र कर महोदय द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों को अवगत कराया गया तथा उन्हें ब्रीफ किया गया। इसके उपरांत उनकी समस्याओं को सुना गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैंको, एटीएम,पैट्रोल पम्प आदि की चैकिंग कर सुरक्षा सम्बन्धी उपकरणों/संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की तलाशी की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर के नेतृत्व में थाना लहचूरा पुलिस व आवकारी की संयुक्त टीम द्वारा थाना लहचूरा अंतर्गत कबूतरा डेरा ईटाइल में दविश देकर मौके से दो अभियुक्ता 1-श्रीमती राजपति पत्नी विक्रम कबूतरा, 2- श्रीमती रीना पत्नी मुकेश कबूतरा निवासीगण ग्राम ईटाइल कबूतरा डेरा थाना लहचूरा झाँसी को गिरफ्तार किया गया व लगभग 200 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा अभियुक्ताओं के कब्जे 115 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/21 धारा 498A,304B भादवि व 3/4 दहेज अधि0 के अभियोग में वांछित अभियुक्त तारिक अनवर पुत्र इस्तयाक अहमद निवासी आवास विकास थाना सीपरी बाजार झाँसी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Jhansidarshan.in