ग्राम पंचायत में सदस्य चुनाव निर्विरोध सम्पन्न रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी के कस्बा पूँछ क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सदस्य के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न किये गए जिसमे ग्राम ग्यारई धौरका में 13 बालों में से 8 वार्ड रिक्त थे जिन्हें आज निर्विरोध पूर्ण कर लिया गया है 8 वार्डों में से 3 ग्राम धोरका एवं 5 सदस्य ग्राम ग्यारई से रिक्त थे जिनका निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ चुने गए सदस्यों में प्रभा देवी, क्रमांक 3 अवधेश कुमार क्रमांक 6 मैथलीशरण क्रमांक 8, धौरका, जयकुआर क्रमांक 9, अनीता कर्मण 10, राजकुमारी क्रमांक11, रामलली क्रमांक 12, उषा रानी क्रमांक 13 से निर्विरोध ग्राम सदस्य चुने गये।