प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज में वैक्सीनेशन शिविर का फीता काटकर सांसद ने किया उदघाटन
कोंच में प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज में वैक्सीनेशन शिविर का आज भाजपा सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर एसडीएम कोंच अशोक कुमार के साथ साथ सीएचसी कोंच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. शुक्ला भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैक्सीन लगवाने की बात कही। आयोजित इस वैक्सीनेशन शिविर में प्रभंजन ज्वेलर्स के मालिक प्रभंजन गर्ग ने सबसे पहले बैक्सीन लगवाने वाले तीन लोगों को चांदी की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके जालौन गरौठा भोगनीपुर सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा,उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार वर्मा,डॉक्टर आर. के. शुक्ला,जिला मंत्री अंजू अग्रवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया,संजीव गर्ग, प्रभंजन गर्ग,राहुल बाबू, विकास पटेल, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंत्री सौरभ पुरवार, व नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।