• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रेम प्रसंग में की गई थी युवक की हत्या, पत्नी का प्रेमी निकला कातिल// रिपोर्ट आर के.द्विवेदी*

*प्रेम प्रसंग में की गई थी युवक की हत्या, पत्नी का प्रेमी निकला कातिल// रिपोर्ट आर के.द्विवेदी*

जालौन ,यूपी जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 3 जून एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी, इस हत्या खुलासा आखिरकार माधौगढ़ पुलिस ने कर दिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है, हत्या मृतक की पत्नी के प्रेमी ने की थी, जो प्रेम में बाधक बन रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैं उसे जेल भेज दिया।

मामले का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 जून को माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा बम्बी किनारे झाड़ियों में 26 वर्षीय मूलचरण कुशवाहा पुत्र छोटेलाल का शव मिला था। जिसके सिर पर चोटों के निशान थे, साथ ही उसकी बाइक झाड़ियों में मिली थी, इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था, जिसकी तफ्तीश माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव द्वारा की जा रही थी, जिन्होंने ब्लाईंड हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या मृतक की पत्नी रोशनी के आशिक सोनू कुशवाहा पुत्र नाथूराम निवासी जवाहर नगर थाना माधौगढ़ ने की थी, क्योंकि रोशनी और सोनू के प्रेम में मूलचरण बाधक बन रहा था, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पार्टी करने के बहाने बुलाकर, ईट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी रोशनी से सोनू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद मूलचरण पत्नी रोशनी को लेकर हरियाणा पानी पूरी का धंधा करने जाने वाला था, लेकिन उसकी पत्नी रोशनी जाना नहीं चाहती। यह बात रोशनी ने अपने प्रेमी सोनू को बताई थी, जिसके बाद सोनू ने योजना बनाते हुए मूलचरण को अपने रास्ते से हटाने के लिए 2 जून की रात को पार्टी करने के बहाने बनाकर बुलाया, जहां योजनाबद्ध तरीके से अपने दोस्तों के साथ मिलकर बंबी की पटरी पर पटक दिया, जिस कारण उसके सिर में चोट आ गई तथा सिर पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी तथा शव को बंबी किनारे पानी में फेंक दिया था। वही सोनू ने इस घटना को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया था, जिस कारण उसकी बाइक को ईट पत्थर से तोड़ दिया था, जिससे मूल चरण की मौत सड़क हादसा लगे। लेकिन माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव और उनकी टीम ने इस ब्लाइंड केस का पर्दाफाश कर दिया है, यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in