• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज में वैक्सीनेशन शिविर 7 को, सम्मान भी करेंगे प्रभंजन ज्वैलर्स*

*प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज में वैक्सीनेशन शिविर 7 को, सम्मान भी करेंगे प्रभंजन ज्वैलर्स*

कोंच में प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन 7 जून को किया जायेगा। जिसमें कोरोना योद्धाओं व बैक्सीन लगवाने वालों का सम्मान भी किया जाएगा। यह जानकारी प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज के प्रोपराइटर प्रभंजन गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि 7 जून को वैक्सीनेशन शिविर सुबह 9 बजे लगेगा। जिसमें पहले तीन लोग जो सबसे पहले बैक्सीन लगवाएंगे उनको चांदी की शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना योद्धा के रूप में एसडीएम अशोक कुमार, सीओ राहुल पाण्डेय व चिकित्सा अधीक्षक कोंच डॉ. आर.के. शुक्ला को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रभंजन कॉम्प्लेक्स रामगंज के प्रोपराइटर प्रभंजन गर्ग ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोगों से आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प में आकर वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।

Jhansidarshan.in