• Mon. Jun 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्कूल में लगाया गया वैक्सीनेशन शिविर

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्कूल में लगाया गया वैक्सीनेशन शिविर

कोंच के मोहल्ला गोखले नगर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में डॉ. मंगलाचरण बाजपेई सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इस शिविर में लोग वैक्सीनेशन कराने आने लगे हैं। शिविर प्रारम्भ होने के समय कम संख्या में लोग वैक्सीनेशन कराते देखे गए। हालांकि अभी पूरा दिन वांकी है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 बजे के बाद ज्यादा लोग यहां पर आकर वैक्सीनेशन कराएंगे।
हालांकि विभागीय टीम द्वारा भी मोहल्ले में लोगों को इस कैम्प की सूचना करा दी गयी है। वहीं एक दिन पहले प्रशासन द्वारा भी ऐलान कराकर सभी लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील भी की गई थी।

Jhansidarshan.in