*भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया रिपोर्ट :- प्रदीप*
इस पावन अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया इसमें भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने संकल्प लिया कि 1111 वृक्ष लगाएंगे और झांसी को ऑक्सीजन मिले ऐसा प्रयास करेंगे यह सारे वृक्ष हर किसी के संरक्षण में लगाए जाएंगे और वह लोग उन वृक्षों को गोद लेंगे तभी यह वृक्ष लगाया जाएगा इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के सदस्य भाई हर्षित जैन के घर के बाहर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें 600 स्क्वायर फीट में गार्डन बनाएंगे और वृक्षों की सेवा ऐसे करेंगे जैसे एक बच्चे की सेवा करते हैं और उनकी प्रॉपर देखभाल करेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य जी उपस्थित रहे संस्था के अध्यक्ष गौरव जैन जैनम ने सभी लोगों का स्वागत किया और सभी ने मिलकर शपथ ली कि हम एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और एक पेड़ अपने एक परिचित को किसी को लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। संस्था के संरक्षक वरुण जैन ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को और ज्यादा से ज्यादा आगे आने के लिए अपील की। संस्था के उपाध्यक्ष भाई जीतू सोनी जी ने आगे किस तरह से यह कार्यक्रम सफल हो पाएगा रूपरेखा बनाई और उसका प्लान सभी के सामने रखा। अंत में भारत विकास परिषद शाखा के सचिव नीरज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस शानदार पहल के लिए सभी का धन्यवाद दिया और सभी झांसी के समाजसेवी संगठनों को भी धन्यवाद दिया कि सभी लोग बढ़-चढ़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने में लगे हैं और झांसी में बहुत सारे वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं झांसी में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहे इसलिए हम सभी को मिलकर ऐसे पेड़ लगाना चाहिए जो कि ऑक्सीजन दे नीम, पीपल, बरगद, और सभी लोग अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं जिससे वह उसका पूजा में भी यूज कर सकते हैं और साथ ही साथ हम उसको ऑक्सीजन के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। इस कार्यक्रम में सजल जैन चैनू, हर्षित जैन, तुषार गुप्ता, सुभम सराओगी, सजल अग्रवाल, विकल्प जैन, नितिन अग्रवाल,गौरव चौधरी, संदीप सोनी, वरुण जैन, अंचल जैन, अंशुल जैन, अर्पित सेठ, अतुल अग्रवाल, विकल्प जैन, अनुदीप अग्रवाल, सजल दादा , एवं अन्य समाज सेवी मौजूद रहे।