थाना कैलिया में राजस्व से संबंधित समस्याओं को तहसीलदार कोंच ने सुना व निस्तारण किया
वर्तमान समय में वैसे तो समाधान दिवस और सम्पूर्ण समाधान दिवस बन्द ही हैं लेकिन राजस्व से संबंधित शिकायतें हमेशा ही मुंह बाये खड़ी रहती है, जिनसे गांव में विवाद भी बढ़ता रहता है और ग्रामीण एक पैर थाने में तो एक पैर तहसील में रखे रहता है।कई मामले ऐसे भी होते है जिनसे शान्तिभंग होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे ही मामलों को ल लेकर आज तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने आज थाना कैलिया में ही बैठकर घरौनी सम्वन्धी विवाद, गांव में निर्माण कार्य व दरवाजा आदि को लेकर कुछ विवादों का वहीं पर भली भांति अवलोकन किया और मौजूद पक्षों से वार्ता कर समस्या का समाधान भी किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार संजय सिंह भी मौजूद रहे। जिन्होनें भी प्रार्थनापत्रों का अवलोकन किया व मौजूद लोगों से बात भी की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना कैलिया महेश कुमार ने बताया कि कुछ गांव की ऐसी समस्याएं थीं जिनसे गांव में विवाद हो रहा था, जिनका आज थाना स्तर पर समाधान तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा जी के द्वारा कराया गया।