• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*स्किल्ड इंडिया सोसाइटी एवं रवींद्र फाउंडेशन ने मिलकर कि उन लोगो की मदद रिपोर्ट:- प्रदीप*

*स्किल्ड इंडिया सोसाइटी एवं रवींद्र फाउंडेशन ने मिलकर कि उन लोगो की मदद रिपोर्ट:- प्रदीप*

संयुक्त तत्वाधान मै आज एक ऐसे परिवार से मिलना हुआ जिनका कोरोना ने सबकुछ छीन लिया। पहले बच्चों के पापा को छीना, उसके बाद मम्मी को और अंत में बच्चों के दादा भी इस लोक से परमात्मा में विलीन हो गए और परिवार पर दुखों का साया टूट पड़ा। दादी होटल पर काम करके बच्चों की देख रेख कर रही हैं।
हमारी टीम ने उनसे मिलके उनको पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराया एवं बच्चों की निशुल्क शिक्षा कराने का प्रण लिया । उनको जब भी जरूरत होगी तो किसी भी समय संपर्क करने का अनुरोध किया।
हमारी टीम का उद्येश्य ऐसे समस्त परिवारों को सहायता करना है जिनका दुनिया में कोई नही है और यह निर्णय लिया कि उनको उनका अधिकार दिलाने में मदद करेंगे। जब आवशयक्ता होगी हमारी संस्था उनके साथ खड़ी होगी। और सभी समाजसेवियों से अनुरोध किया की जो लोग भी समाज सेवा करना चाहते है सबलोग को अलग अलग परिवार को चिन्हित करके सहयोग करना चाहिए तो कोई भी परिवार परेशान नही रहेगा और झांसी के लिए एक मिसाल साबित होगा की झांसी वालों ने ऐसे किसी असहाय परिवार को किसी चीज की कमी नही रहने दी।
रवींद्र फाउंडेशन के सचिव निशांत शुक्ला ने परिवार से अनुरोध किया की उनके बिजौली स्थित फॉर्महाउस पर रहना खाने का इंतजाम कर दिया जायेगा और बच्चों को स्कूल में नाम लिखा दिया जायेगा बाकी सारे खर्चे रवींद्र फाउंडेशन उठाने के लिए तैयार है। दादी से बात करते हुए स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह ने उनको आश्वासन दिलाया की बच्चों को रोजगार की जिम्मेदारी स्किल्ड इंडिया सोसाइटी की होगी । अभी उनकी शिक्षा करा दी जाएगी और सरकार भी मदद कर रही है जो भी होगा हर संभव करने का प्रयास किया जायेगा।

Jhansidarshan.in