*सजग रहें सतर्क रहें लॉकडाउन अनलॉक हो रहा है रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी के अनलॉक होने पर सतर्कता सावधानी ही बचाने का नारा बुलंद किया गया आज शासन के निर्देशानुसार उपनियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा के निर्देशन में एवं डिवीजनल वार्डन विनय सिजरिया एडवोकेट के नेतृत्व मैं एक जन जागरण अभियान नगर की घनी आबादी क्षेत्र मैं चलाया गया जिसमें कोरोना महामारी के दौरान बढ़ रहे ब्लैक फंगस व व्हाइट फंगस के प्रति व्यापारियी और नागरिकों को जागरूक करने के लिए चीफ वार्डन बालकिशन कुशवाहा व शील कोपरा स्टाफ आफीसर टू चीफ की उपस्थिति में सिविल डिफेंस कोर झाँसी के प्रखण्ड कोतवाली द्वारा लक्ष्मी गेट से किसान बाजार,गल्ला मंडी बस स्टैण्ड, एवट मार्केट, तालपुरा, कसाई मण्डी,ओरछा गेट तक एक बृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय नागरिकों व व्यापारियों को पम्पलेट ब माइक के माध्यम से कोरोना व ब्लैक/व्हाइट फंगस की पहचान व उससे बचाव की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही प्रस्तावित फायर फाइटर प्रेम के द्वारा गाये गए कोरोना गीतों के माध्यम से सभी को जागरूक भी किया गया। आज प्रातःकाल नागरिक सुरक्षा के तमाम स्वयं सेवक शहर के लक्ष्मी गेट पर इकट्ठा हुए, तत्पश्चात सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शहर की विभिन्न गलियों में जाकर नागरिकों और व्यापारियों से अनुरोध किया कि बिना जरूरत के घर से न निकले, एक ही मास्क का बार उपयोग न करे और अगर मजबूरीवश करना भी है तो उसे अच्छे से धोकर व सुखाकर ही फिर से पहनने से ब्लैक फंगस से बचा जा सकता है। नागरिक सुरक्षा कोर झाँसी द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में घटना नियंत्रण अधिकारी सुदर्शन शिवहरे, पोस्ट वार्डन राकेश पांचाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन प्रतीक वर्मा, रोहित साहू, मोहम्मद फैज़ान, सेक्टर वार्डन मनमोहन मनु, संजीव कुमार गुप्ता, हुकुम सिंह प्रजापति, गोपीचंद, सदैव आर्या, राशिद खान एवं स्वयंसेवक राहुल बेलदार, प्रेम कुमार रायकवार, व संतोष वर्मा , सहित कई स्वयमसेवको ने अपना सहयोग प्रदान किया। अंत मे पोस्ट वार्डन राकेश पांचाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।