जालौन:-कोंच में काली जी मंदिर के पास अपने मित्रों के साथ नहर में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। मौके पर स्थानीय लोगों ने नहर में से उसे निकाला। इसके बाद आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने जैसे ही मौत की खबर सुनी वह दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक किशोर का नाम मोहम्मद हस्साम निवासी कोंच बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी।