• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

खबर का हुआ असर, गांव के बाहर किया गया शराब का ठेका

खबर का हुआ असर, गांव के बाहर किया गया शराब का ठेका

नदीगांव थाना के ग्राम राजीपुरा के बीच में देशी शराब का ठेका आखिरकार हटा दिया गया। झाँसी दर्शन पर खबर चलने के बाद आबकारी विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीणों की मांग पर आखिरकार इस शराब के ठेके को गांव के बाहर लगाने का फरमान जारी हो गया और गांव के बाहर ठेका लगने भी लगा है। हम आपको बताते चलें कि यह शराब का बसीठ के गांव के नाम से था लेकिन यह ठेका समीप के सटे हुए गांव राजीपुरा में संचालित हो रहा था। यह ठेका राजीपुरा गांव के बीच में चल रहा था जिसको लेकर बसीठ व राजीपुरा के ग्रामीणों में रोष था। इस प्रकरण की खबर जैसे ही झाँसी दर्शन पर चली तो विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया और आखिरकार इस देशी शराब के ठेका को गांव के बाहर कर दिया गया।

Jhansidarshan.in