*अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जालौन से मनोनीत अध्यक्ष बने अनिल कुमार शिवहरे*
अखिल भारतीय पंचायत परिषद, उ.प्र.(अराजनैतिक) संगठन ने हर ज़िले में अपने अध्यक्ष मनोनीत किए हैं, इसी क्रम में जालौन से संगठन ने ग्राम पंचायत खकसीस से नवनिर्वाचित प्रधान अनिल कुमार शिवहरे को प्रधान संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसकी जानकारी संगठन सदस्यों ने प्रेस वार्ता के दौरान साझा की। मनोनीत अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम सभी ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर काम करेंगे व ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे इसके अलावा सभी संगठन के सव्ही सदस्यों ने अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष के साथ अखनेवा प्रधान विनोद कुमार शिवहरे, मुकेश शिवहरे प्रधान प्रतिनिधि गोरा चिरैया खैरई, पीयूष कुमार ग्राम प्रधान सुढार, श्याम सिंह राजावत ग्राम प्रधान सलावाद, अजीत सिंह प्रधान दौनापुर, विनोद कुमार प्रधान रामहेतपूरा, वीरपाल दौहरे प्रधान बस्तेपुर, करुणेश पाल प्रधान दमा, आंनद कुमार पचौरी प्रधान सामी, सुरेंद्र सिंह राजपूत प्रधान पिंडारी, महेंद्र सिंह प्रधान उदनपुर, रविन्द्र कुमार बिरगुवां, राधवेद्र पटेल कटकरी, गुरदयाल जाटव मेहतवानी सभी अन्य सभी ब्लाकों के प्रधान एवं धरीज द्विवेदी क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू शिवहरे, सोमकान्त दुबे, रंजीत भादोरिया, गोलू चौहान, अंजनी शिवहरे, भगवती दुबे व अतुल राजा मौजूद रहे।