*शासन के निर्दशानुसार 4 जून से खुलेंगे बाजार शनिवार एवं रविवार बाजार बन्द रहेंगे*
रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी – कोरोना मरीजों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुये झाँसी जिला में अनलॉक की प्रक्रिया सुचारू कर दी गई है। शुक्रवार से गरौठा तहसील के गुरसरांय, एरच, ककरबई, बामौर, गरौठा कस्बा के बाजार चार जून से सुचारू रूप से पाँच दिन खोले जायेंगे। जबकि शासन की गाइड लाइन्स पर शनिवार एवं रविवार को पूर्णतः बाजार बन्द रहेंगे। उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन ने झाँसी जिले में 600 से कम कोरोना केस हो जाने पर लॉक डाउन की प्रक्रिया को बदलकर अनलॉक डाउन कर दिया है। चार जून से तहसील के सभी कस्बों के बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे । इस दौरान लोगों एवं व्यापारियों को शोसल डिस्टेंशन का पालन करते हुए प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहको को सामान देने के पहले सेनेटाइजर एवं मुँह पर मास्क लगाकर ही सामान दें। उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन की गाइड लाइन्स के आधार पर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक केवल पॉच दिन ही बाजार खुलेंगे। शनिवार एवं रविवार को कोई भी व्यापारी प्रतिष्ठान खोले पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी।