कोंच कोतवाली पुलिस ने एक खाली पड़े प्लाट से जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। कोंच कोतवाली के एसआई शफीक अहमद द्वारा एसबीआई एटीएम के सामने असगर राईन के मकान के पास जहांगीर राईन के खाली प्लाट मोहल्ला जयप्रकाश नगर से चार जुआड़ियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआड़ियों के नाम शाहिद मोहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र अनवर मंसूरी, माधव पुत्र लाल सिंह यादव, असलम पुत्र अजीज नाजा, जमील पुत्र सलीम मंसूरी निवासीगण जयप्रकाश नगर कोंच को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।