*पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा*
*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। झांसी से स्थानांतरित होकर तहसील गरौठा में पुलिस क्षेत्राधिकारी का पदभार ग्रहण करते हुए पत्रकार वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि अपराधी क्षेत्र छोड़ कर चले जाएं क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा चाहे वह अवैध बालू खनन हो या शराब का अवैध धंधा तथा महिला उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तथा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदया ने कहा की सभी लोग कोबिड- 19 का पालन करें तथा सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के अन्तर्गत ही कार्य करें तथा जो भी व्यक्ति कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।