• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कुशवाहा समाज ने बुद्ध जयंती मना कर आदिवासी बस्ती में किया भोजन वितरण

By

May 28, 2021

कुशवाहा समाज ने बुद्ध जयंती मना कर आदिवासी बस्ती में किया भोजन वितरण
————–
झांसी। आज श्री मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज झांसी के तत्वाधान में समाज के अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में शिवाजी नगर स्थित सहारिया बस्ती में महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया और उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किए।

तदोपरांत जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशवाहा किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए बस्ती के निवासियों को इसके रोकथाम और बचाव के लिए जागरूक किया और गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आवाहन किया। संचालन महामंत्री अशोक कुमार कुशवाहा एडवोकेट ने एवं आभार रवि कुशवाह आरतियां ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद लखन कुशवाहा, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह कुशवाहा कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, मंत्री संतोष कुशवाहा एडवोकेट, लेखाकार बृज किशोर कुशवाहा, सहायक ऑडिटर सुरेश कुशवाहा एडवोकेट, राजकुमार कुशवाहा, भागचंद कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, दुलीचंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in