• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पंडित नेहरू के सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है- प्रदीप जैन आदित्य-पंडित नेहरू की खंडित प्रतिमा न बदले जाने पर भड़के

By

May 28, 2021

पंडित नेहरू के सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है – प्रदीप जैन आदित्य
——————————–
पंडित नेहरू की खंडित प्रतिमा न बदले जाने पर भड़के कांग्रेसी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को ढकवाया।

एक माह में प्रतिमा बदलने का दिया आश्वासन।
—————————
झांसी। आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 57 वी पुण्यतिथि के अवसर पर इलाइट चौराहे स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में एवं शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल के संयोजन में कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में अपना जीवन समर्पित किया। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सदैव कार्य किए। पंडित नेहरू के सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है।

प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू भारतीय राजनीति के एक ऐसे महानायक थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनकी नीतियों को न सिर्फ भारत बल्कि संपूर्ण विश्व में सराहा गया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक ऐसे नए भारत का निर्माण करना चाहिए जो विश्व बंधुत्व की भावना से ओतप्रोत हो। भारत की एकता अखंडता को बनाए रखें।

शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट ने कहा कि देश में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के विकास में पंडित नेहरू का योगदान सदैव याद रखा जाएगा उन्होंने वास्तव में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किए जिसके परिणाम स्वरूप देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति की।

अन्य वक्ताओं में पूर्व मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अनिल बट्टा, केपी श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन, अमीरचंद आर्य, अनिल रिछारिया, मनोज तिवारी, मजहर अली, सुनील पटेल एडवोकेट, रशीद कुरेशी, युवराज सिंह यादव, अखिलेश यादव, विशाल सिंह, दीपक मिश्रा, मनीष राय कुमार आदि उपस्थित रहे।
——————————–
झांसी। आजपंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 57 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं कांग्रेस जन इलाइट चौराहा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पहुंचे जहां पर खंडित मूर्ति अभी तक नहीं बदले जाने पर एवम गंदगी देख रोष व्यक्त करते हुए प्रदीप जैन आदित्य ने अधिकारियों से दूरभाष पर नाराजगी जताई। इस दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता अपने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस जनों को आश्वस्त किया कि प्रतिमा बदले जाने का प्रस्ताव हो चुका है और एक महीने के अंदर धातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तब तक के लिए प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अधिकारी के आश्वासन के बाद स्पष्ट रूप से चेतावनी दी, यदि एक माह के अंदर प्रतिमा नहीं बदली गई तो कांग्रेश आंदोलन करेगी और नगर निगम अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने देगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता से यह भी नाराजगी जताई कि महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर में स्थित पार्कों एवम् प्रतिमा स्थलों पर सफाई नहीं की जाती है। आज भी जब कांग्रेस जन इलाइट चौराहा स्थित नेहरू जी के पार्क में पहुंचे तो वहां चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मूर्ति को साफ नहीं किया गया।

Jhansidarshan.in