भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के जन्म दिन पर विशेष,प्रदीप तिवारी
नितिन गडकरी जी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ सहज एवं सरल प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं : प्रदीप तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का आज 64 वां जन्म दिन है
जन्म दिन के इस खास मौके पर उनके करीबी झांसी निवासी प्रदीप कुमार तिवारी उनके जीवन की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं
माननीय नितिन गडकरी जी वर्तमान में भारत की केन्द्रीय कैबिनेट में सड़क परिवहन मंत्री हैं उन्हें सड़कों, एक्सप्रेस वे और फ्लाईऑवर के निर्माण में काम करने के कारण ‘फ्लाईऑवर मैन’ के रूप में जाना जाता है नितिन गडकरी जी ने अपना यह मुकाम अपने कार्यों और कठिन परिश्रम के माध्यम से प्राप्त किया है
नितिन गडकरी जी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनका प्रारंभिक जीवन गरीबी में बीता था और उन्होंने अपने परिवार और अपनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसे कमाने के लिए बहुत संघर्ष का अनुभव किया. भले ही इनकी आर्थिक स्थिति शुरुआत में अच्छी नहीं थी, किन्तु बाद में वे पॉली सैक इंडस्ट्रियल सोसाइटी लिमिटेड के संस्थापक एवं अध्यक्ष बने. यह कंपनी पीवीसी पाइप बनाने वाली कंपनी है इसके अलावा उनके बड़े बेटे निखिल गडकरी निखिल फर्नीचर्स एवं एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जिसमे गडकरी जी प्रमोटर डायरेक्टर के रूप में जुड़े हैं. यह कंपनी इपोक्सी पाउडर – कोटेड स्टील फर्नीचर बनाने वाली कंपनी है. इसके अलावा इनकी बेटी केतकी के नाम पर इन्होंने फलों को विभिन्न देशों में निर्यात करने वाली एक कंपनी की शुरुआत भी की है. जिसका नाम हैं केतकी ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी है
नितिन गडकरी जी ने अपनी शिक्षा जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर से क्रमशः एम.कॉम एवं एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी की. और साथ ही बिज़नेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है l
नितिन गडकरी जी ने राजनीति में बहुत कम उम्र में ही प्रवेश कर लिया था. जब वे एक छात्र थे, यानि अपनी किशोरावस्था में थे, उस दौरान सन 1976 के आस – पास गडकरी जी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा और छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम किया. नितिन गडकरी के करियर की बात करें, तो वे पेशे से एक वकील एवं उद्योगपति हैं. लेकिन इन्होंने राजनीति में शामिल होकर एक राजनेता के रूप में अपने राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने फैसला किया. हालाँकि वे राजनीति को समाज सेवा के रूप में लेते हैं, वे हमेशा समाज एवं दलितों के लिए और गरीबों के लिए कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करते हैं l
नितिन गडकरी जी जब केवल 24 साल के थे तब उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया था. इसके बाद वे नागपुर शहर में सचिव के रूप में कार्यरत हुए. उस समय इन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कार्य किये थे. सन 1989 से ये महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने हुए हैं. सन 1995 से 1999 तक वे महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग में मंत्री बने इसके बाद गडकरी जी महाराष्ट्र विधान परिषद में शामिल हुए. उन्होंने अपनी पार्टी की लोकप्रियता को पूरे राज्य में फ़ैलाने का काम किया. इस पद पर वे सन 1996, 2002, 2006 एवं 2008 में लगतार 4 बार जीत हासिल कर विराजमान रहे थे. फिर सन 2004 में बीजेपी ने इन्हें राज्य स्तरीय अध्यक्ष चुन लिया. इसके बाद दिसम्बर सन 2009 में वे राजनाथ सिंह जी को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी के अध्यक्ष बने थे, जब वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए, तो वे सबसे कम उम्र के ऐसे व्यक्ति थे, जो इस पद के लिए चुने गये. हालांकि सन 2013 में वे अपने इस पद से पीछे हट गए.
इसके बाद सन 2014 में हुए आम चुनाव में गडकरी जी ने नागपुर सीट के लिए चुनाव लड़ा, और यह चुनाव उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ, क्योंकि इसमें उनकी जीत हुई. इसके बाद मोदी जी की कैबिनेट मंत्रियों की सूची में नितिन गडकरी जी को शामिल किया गया और उन्हें सड़क परिवहन मंत्री के रूप में चुना गया. सितंबर 2017 में, गडकरी जी को शिपिंग और जल संसाधन, और नदी विकास और साथ ही गंगा रेजुवेनेशन जैसे अतिरिक्त कार्य भी सौंपे गये. इन्होंने अपने सभी कार्यों को बहुत ही अच्छे से किया है.
लोकसभा चुनाव 2019 में श्री नितिन गडकरी जी ने महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी थी l