• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल 321बी2, का निर्वाचन सम्पन्न

By

May 28, 2021

लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल 321बी2, का निर्वाचन सम्पन्न।

झांसी। लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल 321बी2, का वर्ष 2021-22 का वर्चुअल निर्वाचन सम्पन्न हुआ। पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन जे पी सिंह के मुख्य आतिथ्य में इलेक्शन कमेटी चेयर पर्सन लायन श्रीगोपाल तुलस्यान लायन पंकज श्रीवास्तव, नामीनेशन चेयर पर्सन लायन प्रदीप अरोरा के कुशल नेतृत्व मे मण्डल के समस्त लायन्स क्लब्स से नामित वोटर्स ने अपने मतो का आनलाइन प्रयोग किया। डिस्ट्रिक गवर्नर लायन नवीन गुप्ता ने रिजल्ट घोषित किया। डिस्ट्रिक गवर्नर पद पर लायन राजीव बब्बर को कुल मत 152 के सापेक्ष 147, वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर। पर लायन अभिनव सिंह को 150 के सापेक्ष 145 मत तथा वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर।। लायन अमिताभ तिवारी को 148 के सापेक्ष 146 मत प्राप्त हुये तथा तीनो उम्मीदवार निर्वाचित हुये।
वर्चुअल मीटिंग मे 180 लायन्स द्वारा प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय ध्वज वन्दना लायन प्रीती नेवालकर ने प्रस्तुत की। लायन आई डी भाटिया ने रुल रेगुलेशन, संविधान रिपोर्ट लायन श्रीगोपाल तुलस्यान द्वारा, मुख्य संरक्षक लायन महेन्द्र मोहन गुप्ता द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया।
नवनिर्वाचित तीनो डिस्ट्रिक गवर्नर्स द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुये वर्ष 2021-22 में अधिक से अधिक मानव सेवाकार्य का आश्वासन दिया। लायन रमेश माहेश्वरी, लायन श्याम किशोर विजयवर्गीय, लायन अब्दुल खालिद, लायन अजय मोदी,लायन अमित तिवारी, जय किशन प्रेमानी, तरुण गांधी, दीपांशू डे, आनन्द कुमार सक्सेना, राकेश गुप्ता, फिरोज इकबाल आदि द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी।
डिस्ट्रिक केबिनेट सेक्रेट्री लायन अब्दुल खालिद नें सभी का आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in