• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सांसद ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर तथा भोजला मंडी का निरीक्षण..

By

May 26, 2021

सांसद ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर तथा भोजला मंडी का निरीक्षण

कोविड-19 महामारी में निरंतर संसदीय क्षेत्र की जन समस्याओं को जायजा ले रहे सांसद अनुराग शर्मा ने आज भोजला मंडी स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कियाl सांसद ने वैक्सीन को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों का समाधान कर अपनी उपस्थिति में टीकाकरण करवाया साथ ही उन्हें आयुष काढ़ा भी वितरित किया l

इसके साथ ही सांसद ने कृषि उत्पादन मंडी (भोजला) के गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना एवं उनका त्वरित समाधान कियाl जिलाधिकारी के आदेश से मंडी खुली होने पर भी पोर्टल बंद होने के कारण गेहू की तुलाई नही होने से कृषक परेशान हो रहे थे, जिसका संज्ञान लेते हुए सांसद ने तत्काल में डिप्टी आर. एम. ओ. से बात करके उन्हें गेंहू तुलाई का आदेश दिया तथा कार्य से सम्बंधित जानकारी को पोर्टल पर बाद में अंकित करने के निर्देश दिएl सांसद अनुराग शर्मा ने कृषको की समस्या के पूर्ण समाधान हेतु जिलाधिकारी से बात करके पोर्टल को पुनः संचालित करवाने के निर्देश दिए तथा मंडी में ड्यूटी पर अनुपस्थित महिला कर्मचारी के जाँच के निर्देश भी दिए l

Jhansidarshan.in