ईश्वर की शपथ के साथ ही ग्राम प्रधानों की शपथ कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी के कस्बा पूँछ समेत क्षेत्र के सिकन्दरा, सेसा, चितगुवा, महाराज गंज ढेरी में आज नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्राथमिक विद्यालयों पर शपथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया जिसमे शासन द्वारा निर्धारित समय पर दिये गए शपथ पत्र को पड़ कर नवनिर्वाचित ग्राम सदस्यों एवं प्रधानों को शपथ दिलाई गई वही ग्राम धौरका, मडोरा कला, बाबई, आदि ग्रामो में सदस्यों की कमी एवं अन्य कमियों के चलते शपथ नही दिलाई जा सकी शपथ कार्यक्रम पूर्ण होने के साथ ही ग्रामो में समितियां गठित की जाएगी। इस दौरान प्रधान पूँछ लाखन सिंह यादव, ग्राम प्रधान सिकन्दरा ममता देवी, चितगुवा प्रधान लाखन सिंह, महाराज गंज ढेरी प्रधान बलवान सिंह, सहित रतन सिंह, रूप राम तिवारी, गोविंद सिंह यादव, ओपी लम्बरदार, सीताराम यादव, गोविंद भैया, उदयभान यादव, महादेव शर्मा, चंद्रप्रकाश पाठक, मजबूत सिंह, बाबु लाल, राजू पांचाल, दशरथ, राहुल, जीतू यादव, दयाशंकर साहू, रोजगार सेवक इंद्रजीत सिंह, सचिव अरविंद श्रीवास्तव, अतर सिंह राजपूत, निर्पत सिंह, संजीब कुमार, नजर मुहम्मद, रोजगार सेवक किशन राजपूत, गणपत, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।