• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल सुरक्षा बल द्वारा बाँदा स्टेशन पर मिले एक बच्चे को चित्रकूट ले जाकर परिजनों को सूपुर्द किया

By

May 24, 2021

रेल सुरक्षा बल द्वारा बाँदा स्टेशन पर मिले एक बच्चे को चित्रकूट ले जाकर परिजनों को सूपुर्द किया

दिनांक 22.05.21 को उप निरीक्षक, बांदा के0 के0 पाण्डेय बांदा स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 02 पर गस्त कर रहे थे I उसी दौरान उनकी नज़र एक लडका जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष पर पड़ी I बालक सहमा हुआ महसूस हो रहा था । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आकाश पुत्र बलबीर सिंह तथा अपने जीजा पंकज सिंह व दीदी अनुप्रिया के साथ बांदा में रहता हैं I दीदी द्वारा डाटने पर गुस्से में घर छोड़कर कर स्टेशन आया जहाँ से ट्रेन में सवार होकर बांदा पहुच गया I बच्चे से प्राप्त जानकारी के आधार पर उसकी दीदी को पोस्ट पर बुलाया परंतु बच्चे द्वारा दीदी के साथ जाने से मना किया बाद बच्चे की मां शकुंतला देवी से संपर्क किया जिन्होंने स्वयं को बीमार होने के कारण बांदा आने में असमर्थ होना बताया तथा बताया कि बच्चे को लेने चित्रकूट तक आ सकती हैं बाद child helpline no 1098 पर सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में बांदा जिले में चाइल्ड हेल्प लाइन से संबंधित कोई एनजीओ कार्यरत नहीं है। आखिरकार उप निरीक्षक के के पांडेय स्वयं बच्चे को लेकर चित्रकूट पोस्ट पर पहुंचे तथा लडके की माँ शकुन्तला देवी पत्नी बलबीर सिंह को सुपुर्दगीनामा तैयार कर समक्ष गवाहन बच्चे को सुपुर्द किया ।

Jhansidarshan.in