• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी मंडल ने किया 27 लोडेड और 15 खाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का सुचारु परिचालन ऑक्सीजन एक्सप्रेस का कुशल संचालन झाँसी मंडल के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता : मंडल रेल प्रबंधक

By

May 24, 2021

झाँसी मंडल ने किया 27 लोडेड और 15 खाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का सुचारु परिचालन

ऑक्सीजन एक्सप्रेस का कुशल संचालन झाँसी मंडल के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता : मंडल रेल प्रबंधक

 

कोविड के खिलाफ लड़ाई में, भारतीय रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाकर तथा आवश्यकतानुसार गंतव्य पर पहुंचाकर अपना अहम् योगदान प्रदान कर रही है और अब तक देश भर के 13 राज्यों उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, राजस्थान, तामिल्नाडू, हरयाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरला, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में 10000 एम टी से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) पहुंचाई जा चुकी है। अपने परिक्षेत्र से झाँसी मंडल ने 40 से अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पूरा कर लिया है तथा इस राष्ट्रीय कार्य में योगदान निरंतर जारी है।

 

ऑक्सीजन एक्सप्रेस के मूवमेंट पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकान्त त्रिपाठी तथा मंडल परिचालन प्रबंधक  दिनेश कुमार जैन की सीधी नज़र रखी जा रही है, ताकि ग्रीन कॉरिडोर से संचालन इस जीवन रक्षक एक्सप्रेस का निर्बाध रूप से मूवमेंट हो सके I  

 

झाँसी मंडल आगासोद स्टेशन से भरी हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें प्राप्त करता है, जो की राउरकेला से आती हैं और उन्हें गंतव्यों के आधार पर फरीदाबाद या पलवल में उत्तर रेलवे को सौंप देता है।

 

वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत रेल प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड के एक अहम् कदम उठाते हुए, रेलकर्मियों की स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से मंडल चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के संस्थापन की तैयारी कर ली गयी है, शीघ्र ही मंडल चिकित्सालय का खुद का ऑक्सीजन प्लांट होगा, जो की मंडल चिकित्सालय को वातावरण से एकत्रित कर ऑक्सीजन सप्लाई कर सकेगा I

Jhansidarshan.in