• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राजनैतिक भागीदारी के लिये तैयार है खंगार क्षत्रिय समाज—ओंकार ठाकुर

राजनैतिक भागीदारी के लिये तैयार है खंगार क्षत्रिय समाज—ओंकार ठाकुर

आज उरई के राधा पैलेस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करने वाले खंगार क्षत्रिय समाज के समस्त प्रत्याशियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया……कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ठाकुर ( विक्की भईया) रहे उन्होंने समाज को संबोधित करते हुये कहा कि आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी की प्रथम पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है व इस कोविड काल में समाज के जो समाजसेवी स्वर्गवासी हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ,आज युवा जाग रहा है …युवा शिक्षित भी है इस बार खंगार क्षत्रिय समाज के 35-40 प्रत्याशी मैदान में उतरे उनमें से कई विजयी भी हुये, चुनाव एक रण क्षेत्र है विजय पराजय दो पहलू है आप चुनाव लड़े यही बड़ी बात है …दमा प्रधान कमल परिहार ने बताया कि किस प्रकार वो भारी मतों से चुनाव जीते , हनुमंतपुरा प्रधान अरविंद जी ने समाज का आभार प्रकट किया कि वो चुनाव जीते …गोहन,चाकी,माधौगढ,रामपुरा,सामी , कुठौंदा,कैलिया ,बंगरा ,देवरी, सिमराहा ,जालौन,नरी,रूरा,सोनी गॉव के प्रत्याशी उपस्थित रहे….कार्यक्रम का संचालन अमित खंगार ने किया व व्यवस्थापक नृपत सुढार ,रमाकान्त बंगरा ,आनंद सोहरापुर,संत सिंह रहे ,… जिले से रामरूप ,महेन्द्र ,शैलेन्द ,सोनू, कृष्णा कैलिया ,रामेश्वर सोनी , राजा, मनोज रूरा उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in