आज दिनांक 21.05.21 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया I इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/ओपी दिनेश वर्मा व वरि0 मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य सभी अधिकारियों को देश की विघटनकारी ताकतों, हिंसा फैलाने वाले देशविरोधी तत्वों से डटकर मुकाबला करने की शपथ ऑनलाइन माध्यम तथा स्टेशनों, कार्यालयों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शपथ ग्रहण करायी गयी I शपथ इस प्रकार रही “हम भारतवासी अपनी देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते हैं, तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं की हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगेI हम मानव जाती के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ से काम करने और मानव जीवन मूल्यों को ख़तरा पहुचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं I
इस उपलक्ष्य में मंडल के स्टेशन झाँसी, ग्वालियर, ललितपुर, महोबा, बबीना, उरई आदि सभी विभागों, कार्यालयों, डिपो आदि पर उपस्थित रेलकर्मियों तथा यात्रियों को भी शपथ ग्रहण करायी गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान वर्तमान महामारी कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों का पालन किया गया।
झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,RNI.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l