• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल समाचार मंडल रेल चिकित्सालय द्वारा संविदा के आधार पर नो भर्ती

By

May 22, 2021

रेल समाचार मंडल रेल चिकित्सालय द्वारा संविदा के आधार पर नो भर्ती

झाँसी मंडल द्वारा यात्रियों की सेवा, देश हित में ऑक्सीजन के परिवहन के साथ-साथ अपने रेल साथियों की स्वास्थ्य देखभाल पर भी निरंतर ध्यान दिया जा रहा है I इसी क्रम में मंडल रेल चिकित्सालय, झाँसी द्वारा एक अहमकदम उठाते हुए, कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए विस्फोटक फैलाव व महामारी की गंभीरता के दृष्टिगत मंडल चिकित्सालय में 09 नियुक्तियां की गयी हैं I यह नियुक्तियां संविदा आधार पर महामारी के दौरान मरीजों की अत्यधिक देखभाल आदि हेतु की गयी हैं I नियुक्तियों में 06 पद पैरा मेडिकल नर्सिंग अधीक्षक, 01 पद फार्मासिस्ट तथा 02 पद लैब सहायक भर्ती किये गए हैं I  सभी के द्वारा कार्य ग्रहण कर लिया गया है I मंडल चिकित्सालय द्वारा लिए गए इस निर्णय से निश्चित तौर पर रेलकर्मियों के इलाज में देखभाल तथा चिकित्सालय की कार्य दक्षता में सुगमता आएगी तथा उच्चीकरण होगा I

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,RNI.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट

Jhansidarshan.in