• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर रिपोर्ट:- प्रदीप*

*भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर रिपोर्ट:- प्रदीप*

भारतीय युवा कांग्रेस के गौरव जैन, अफ़रोज़ खान व युवराज यादव द्वारा झाँसी में बुंदेलखंड मेडिसिन बैंक की स्थापना की गयी।
इस मुहीम के द्वारा ठीक हुए लोगों के पास रखी वो दवाइयाँ जिनकी उन्हें ज़रूरत नहीं है, दान लीं जाएँगी, उनका कैटलॉग बनाकर ऑनलाइन डाला जाएगा व डाक्टरों की मदद से ज़रूरत मंद लोगों तक निःशुल्क मुहैया करवाया जाएगा। कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए डाक्टर विजय भारद्वाज ने बताया की तमाम ऐसी दवाइयाँ होती हैं जो घरों रखे रखे ख़राब हो जातीं है लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं हो पाता वहीं एक बदी तादाद में ऐसे भी लोग होते हैं जो पैसों के अभाव में दवाइय नहीं ख़रीद पाते, ये मुहीम इसी अंतर को मिटाने का एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम के पहले दिन ही डाक्टर अंकित गुप्ता, व विनय उपाधाय ने अनेक दवाई दान दीं व बताया की कोविद की अगली लहर से लड़ने के लिए ऐसी ही सार्थक मुहीमों की ज़रूरत है।

Jhansidarshan.in