महिलाओं ने किया कैटवॉक
झाँसी ! घरों के काम काज में व्यस्त रहने वाली विवाहिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ करवा चौथ प्रतियोगिता का आयोजन ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति समिति द्वारा होटल हाई वे में आयोजित हुआ इस प्रतियोगिता में सभी समाज की महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया । सर्वप्रथम बच्चों ने सरस्वती वंदना की अतिथियों ने सरस्वती चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ,शालिनी पांडेय,रचना उपाध्याय और विशिष्ठ अतिथि में सुशीला दुबे ,डॉ निति शास्त्री ,आराधना शर्मा ,अर्पणा दुबे ,रेखा तिवारी के आतिथ्य में व समिति की अध्यक्ष रेखा उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ निर्णायक मंडल में डॉ. मोनिका गोस्वामी ,सुप्रिया गजेंद्र ,श्रेया लिटौरिया रही प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया. सर्वश्रेष्ठ जूनियर ग्रुप करवा चौथ क्वीन का खिताव पल्लवी सहारिया सिर सजा जबकि एकता मिश्रा रनर अप रहीं सीनियर ग्रुप में शैलजा तिवारी क्वीन चुनी गयी रनर-अप आरती अग्निहोत्री को मिला सभी प्रतियोगियों को उपहार भी प्रदान किये गए .संचालन कविता मिश्रा और खुशी लिटौरिया व आभार विमलेश शर्मा ने किया . इस अवसर पर सरिता शुक्ला ,पूनम गौर ,नीरू पांडेय ,पिंकी लिटौरिया ,सीमा शर्मा, रागिनी दुबे ,कविता मिश्रा ,प्रीति नेवालकर,सीमा तिवारी ,पूजा ममता पचौरी ,शोभा द्विवेदी ,सुनीता तिवारी ,सुनीता मिश्रा ,रेखा वैध ,इंद्रा चतुर्वेदी ,हेमलता शर्मा ,मनु भारती शर्मा ,अंजलि त्रिपाठी ,नीलम शर्मा ,विजया तिवारी,अल्पना उपाध्याय ,खुशबु शर्मा ,वंदना पांडेय आदि महिलाएं उपस्तिथ रहीं