जाति-धर्म पर चर्चा करने वाली भाजपा सरकार से जनता विकास कार्य पूछेगी : महेश कश्यप
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में विधान परिषद सदस्य स्नातक चुनाव की चर्चा कर रणनीति बनाई गयी
झाँसी । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक प्रधान कार्यालय का किसान बाजार में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाते हुए जनता से आग्रह किया कि 2022 में भाजपा सरकार से विकास कार्य पूछना और फिर तुलना कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य स्नातक इलाहाबाद-झाँसी क्षेत्र के निर्वाचन चुनाव की रूपरेखा तय की गयी।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि आने वाला समय संघर्ष का है , वर्ष 2022 चुनौती पूर्ण है हम समाजवादियों के लिए। कार्यकर्ता इस चुनौती पर खरा उतरेगा और पुनः प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा । उन्होंने कहा कि जाति धर्म पर चर्चा करने वाली भाजपा सरकार से जनता विकास कार्य पूछेगी।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा कि 1 दिसंबर को शिक्षक विधायक के चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है हमें इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नियुक्त किया है जिन्हें हमें झांसी से जिता कर एमएलसी बनाने का कार्य करना है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है उन्हें निश्चित रूप से यह तय करना होगा कि हमें 2022 में कैसे समाजवादी सरकार बनानी है। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह (वीरू) ने कहा कि युवा इमानदारी से लग जाए तो हम 2022 में सबसे मजबूत पार्टी के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी को जनता जान चुकी है यह दोनो मिलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं बसपा के प्रमुख मायावती ने पूर्व में पत्रकार वार्ता कर समाजवादी पार्टी को हराने के लिए भाजपा समर्थक को वोट देने को कहा इससे उनकी मानसिकता भाजपा समर्थक दिखती है।
इस अवसर पर के.के.सिंह यादव, भगवत नारायण राजपूत,संजय पाल,अभिनंदन जैन,सागर यादव, राकेश श्रीवास, छोटेलाल वर्मा, आरिफ खान , अरविन्द्र नागिल,डेनियल साइमन,डा.अशोक यादव,विश्वप्रताप यादव, अबरार अली, सत्यप्रकाश तिवारी,चांद राईन,संतराम यादव,राजेन्द्र अहिरवार, अमित यादव,आसिफ अंसारी ने विचार व्यक्त किये । वासूदेव राजपूत,पीताम्वर पटेल,असेन्द्र सिंह,आदित्य प्रताप सिंह यादव,दशरथ रजक,रजनी बाॅथम,होती सिंह राजपूत,नारायणदास कुशवाहा, तरूण कुशवाहा,राहुल सिंह,सागर रायकवार,रोहित राय,रीना यादव,मुन्नी देवी,राखी राजपूत, पूजा बाल्मीकि, दिनेश कंजर,नरोत्तम राजपूत,सुरेन्द्र राजपूत, अभिषेक यादव,प्रभात सिंह,राघवेन्द्र पटेल,चंबी पठान,अभिषेक चैधरी,सेानूराम कुशवाहा, मोतीलाल कुशवाहा, मु.शरीफ परवेज,आशीष पाल,सन्तराम यादव,चतुर सिंह कुशवाहा,विवेक रिछारिया,राहुल सिंह पंकज मालवीय,बैनी प्रसाद, शिवम वर्मा,नितेश रायकवार, अतुल सेन, सन्तोष माते, सतीश कश्यप,जीतू रायकवार, जितेन्द्र राजपूत,जीशान खान,जीशान खान, हवीव खां, देवीराम अहिरवार, अखलेश अहिरवार, अरविन्द्र, अभिषेक चैहान, लकरसिंह,मो. नासिर सलमानी,नेक सिंह,गौरव उपाध्याय, मो इमरान,जावेद खान,सनी सेठ, बृजकिशोर यादव, जितेन्द्र कुमार,हरीकृष्ण सक्सेना, रोशन कुशवाहा,सुमित,अलोक,अभिषेक चैहान, अमन मंसूरी, दीपक यादव, सुनील कुमार,सन्तोष यादव,नवीन मट्टू, अजय प्रताप सिंह,राजा यादव,मोन्टू गुर्जर,गौरब दुबे,धर्म जीत, चिन्तामन, जयचन्द्र सिंह राजपूत,उमेश यादव,शिवम चैधरी,कंचन दुबे,दीपक यादव,राकेश यादव,कमलकिशोर प्रजापति,भगवानदास रजक,राघवेन्द्र पटेल,कालीचरन राकवार,करन यादव,राजेश बोध्द, ज्योति अहिरवार,मोहित सिंह नीतू वर्मा,प्रभात,यशपाल वर्मा,संतोष शिवहरे,शिवम तिवारी, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, विजेन्द्रर सिंह, संजीव कुमार, उमाशंकर कमलेश राय,राहुल प्रताप जाटव, अमरसिंह चैहान,मुकेश सिंह,डा.कल्पना द्विवेदी, सुनीता कुशवाहा, राजेश पाल, सत्येन्द्र पुरी,शिशुपाल सिंह, रणजीत सिंह गुर्जर, अमित दुबे, चन्द्रशेखर वर्मा, भगवत नारायण राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह, अशोक कुामर, टिंकू यादव मौजूद रहे। संचालन के के सिंह यादव ने किया आभार भगवत नारायण राजपूत ने व्यक्त किया।