झांसी महिला व्यापार मंडल ने किया सिलाई मशीन का वितरण
झांसी l मिशन शक्ति अभियान के तहत आज शुक्रवार को झांसी महिला व्यापार मंडल ने जिला अध्यक्ष शिवाली अग्रवाल की अध्यक्षता में, प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू जी के निर्देशन में, जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी के मुख्य आतिथ्य में एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री शैलेश कुमार(CDO) व जेल अधीक्षक श्री राजीव शुक्ला जी के विशिष्ट आतिथ्य में झांसी जिला कारागार में महिला कैदियों को सिलाई मशीन और उसके साथ प्रयुक्त होने वाली सामग्री, स्वल्पाहार का वितरण किया। झांसी जिले की मिशन शक्ति अभियान की नियुक्त नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ट्री एस(IAS) के आव्हान पर जिला कारागार में महिला कैदियों को स्वावलंबी बनाने हेतु एवं स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में की गई घोषणा के आधार पर झांसी महिला व्यापार मंडल की जिला शाखा ने दो सिलाई मशीन महिला कैदियों को प्रदान कर एक नई पहल की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री नीति शास्त्री ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवाली अग्रवाल ने जेल प्रशासन को यह विश्वास दिलाया कि भविष्य में जब भी कोई जरूरत होगी समय-समय पर उन वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाएगा इस अवसर पर संस्था की संरक्षक श्रीमती प्रतिभा वशिष्ठ, उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका साहू(समाजसेवी), संरक्षक अंजलि त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष अंजली दत्ता, झांसी व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं समाजसेवी मनमोहन गेड़ा जी, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, मनोज अग्रवाल व दीपक साहू उपस्थित रहे। अंत में सभी अधिकारियों का, जेल प्रशासन का व आए हुए अतिथियों का महामंत्री मधु पासी ने आभार व्यक्त किया ।