*आनंदेश्वर महाराज पर हुआ हवन पूजन व आरती :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
कोंच-पुरुषोत्तम मास का आज शुक्रवार को आनंदेश्वर महाराज पर हवन पूजन के साथ समापन किया गया। पुरुषोत्तम मास से नगर मे धार्मिक वातावरण बना रहा। आपको बता दे कि कैलिया वाईपास भारत गैस एजेंसी समीप रामकिशुन की अग्रवाल की बगिया में स्थित भगवान आनंदेश्वर मंदिर पर एक माह से चल अनुष्ठान का हवन पूजन के साथ समापन किया गया। वही भगवान शिव जी का रुद्र अभिषेक किया जा रहा था जिसमें नगर विद्वान पंडित राजेश दीक्षित ने हवन पूजन कराते हुए पुरुषोत्तम मास का समापन किया।वही हवन पर बैठे राज कुमार गोयल एडवोकेट,विनोद अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,विनोद श्रीवास्तव,रामजी गोयल,अशोक बादशाह, बलिकराम सोनी, चंद्रप्रकाश लोहे बाले, रोहित इक़दया आदि भक्त गण अपनी पत्नी सहित मौजूद रहे। श्रद्धालु दिनभर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। महिला मंडल ने संगीतमय भजन किए। इसके बाद हवन में भी मंत्रोच्चार के साथ अहुति समर्पित की गई और प्रसाद वितरण कराया गया। विद्वान पंडित के अनुसार अधिक मास की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु (भगवान पुरुषोत्तम) ने इसे अपना नाम दिया और कहा है कि अब मैं इस मास का स्वामी हो गया हूं। अब यह जगत पूज्य होगा और द्रारिद्रय का नाश करने वाला होगा। इस मास में नियमपूर्वक संयमित होकर भगवान विष्णु और शिव की पूजा करने से अलौकिक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है तथा मृत्यु के बाद किसी प्रकार की अधोगति का भय नहीं होता है। इस दौरान पूर्व वार संघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सिरौठिया, ओमशंकर अग्रवाल एडवोकेट पूर्व वार संघ अध्यक्ष, भाजपा नेता आनन्द सेठ सिकरी बाले, अशोक गुप्ता सहित भक्तगण रहे।