• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाजपा नगर इकाई के तत्वावधान में मनाई गई जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती

भाजपा नगर इकाई के तत्वावधान में मनाई गई जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती

भाजपा कोंच नगर इकाई के तत्वाधान में आज सभासद रविकान्त कुशवाहा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के आवास पर यशस्वी नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक माधौगढ़ माननीय मूलचंद निरंजन एवं मुख्य वक्ता सेक्टर प्रभारी पूर्व नगर अध्यक्ष नामित सभासद शंभू दयाल स्वर्णकार की उपस्थिति में अंत्योदय की प्रेणता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय जन संघ के चिंतक एवं संगठनकर्ता थे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल के रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे ।

Jhansidarshan.in