• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन प्रदेश में ब्राह्मणों को बनाया जा रहा टारगेट पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा*

जालौन
प्रदेश में ब्राह्मणों को बनाया जा रहा टारगेट पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा

उरई । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है ब्राह्मणों के साथ लगातार अन्याय और अत्याचार हो रहा है टारगेट बनाकर ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही है। आज झांसी रोड पर स्थित रामनगर में सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने दावा किया कि प्रदेश में 2022 के चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। और समाजवादी पार्टी ने 2022 होने बाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं जनता के बीच पहुंचकर उनका दुख दर्द सुना जा रहा हैऔर सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंनें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि एक हजार दिन के अंदर हर जनपद में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित करना पहला काम होगा जो ब्रम्ह समाज के लोगों को नया संदेश देगी।
जिसके चलते पूर्व मंत्री एभिषेक मिश्रा ने जालौन नगर में बने भगवान परशुराम जी के मंदिर का शिलान्यास भी विधवत तरीके से किया इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा , राजीव शर्मा, दीपू त्रिपाठी, दयाशंकर द्विवेदी, महेश सर, जयदेव सिंह, यादव, जितेंद्र यादव, दीपराज गुर्जर
सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in