• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पेड़ लगाना हर इंसान का फर्ज है- विंग्स ग्रीन आर्मी : रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी। विंग्स जीवन की एक नई उड़ान (समाजसेवी संस्था) की यूनिट विंग्स ग्रीन आर्मी के द्वारा बुधवार को सरस्वती इंटर कॉलेज सीपरी बाजार मे अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष मे कॉलेज परिसर मे 50 पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया और ओजोन परत को जो हानी पहुंच रही है। इस प्रदूषण से उसके लिये जागरुक किया गया।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष अंकित साहू ने कहा कि लगातार वृक्षों के कटान से पर्यावरण को हानि व ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। इस नुकसान की भरपाई के लिए समय समय पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजित होना अति आवश्यक है। वहीं आयुष साहू ने कहा कि मानव जाति वृक्षों की हमेशा कर्जदार है। जो कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है।

आयूष साहू ने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए वर्ष में दो वृृक्ष लगाकर उनकी देखरेख करने का आवहान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य बलभद्र सिंह और सिविल डिफेंस के मनोज वर्मा, लतेश शर्मा, अनिल मौर्य ,जीतेश कुमार, अंकित साहू, मनोज प्रजापति, हेमंत शर्मा, हिमांशु वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, शुभंम मिश्रा, महेंद्र वर्मा, महेंद्र रसानिया, राशिद खान, रोहित कुशवाहा, बृजेन्द्र सिंह, रवि कान्त, विशाल कुशवाहा, रजत गोस्वामी, मोहित उपाध्याय, आयुष साहू, रिजवान खान, सागर अहिरवार, समीर गोस्वामी, शिवम विश्वकर्मा, किरन सिंह, प्रियंका कुशवाहा, प्रज्ञा, पूजा यादव, कीर्ति थापा, प्रियंका श्रीवास, नेहा तिवारी, प्रतीक्षा गुप्ता, शैफाली गोस्वामी आदि विंग्स टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in