• Sun. Jun 21st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पंचायती चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी भारी बढ़त- विनोद चतुर्वेदी :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*पंचायती चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी भारी बढ़त- विनोद चतुर्वेदी :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

जनपद जालौन में पंचायती चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अधिक से अधिक सीटें आएंगी। यह बात पंचायत राज चुनाव कमेटी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सदस्य पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कही। कांग्रेस कार्यालय मियागंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलये हुए पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सीटें पूरे उत्तर प्रदेश में आएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस चुनाव में मतभेद मिटाकर पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि जनता भी कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन करने की बात कह रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता अग्रवाल, सभासद अनिल पटैरिया, प्रधव मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in