• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

21 सितम्बर से दुर्गा प्रतिमा के निर्माण हेतु अनुमति प्रदान करे प्रदेश सरकार- अंचल अडजरिया…

By

Sep 10, 2020

प्रदेश सरकार से दुर्गा प्रतिमा की स्थापना हेतु आदेश जारी करने की मांग
21 सितम्बर से दुर्गा प्रतिमा के निर्माण हेतु अनुमति प्रदान करे प्रदेश सरकार- अंचल अडजरिया

झांसी। पूरे उप्र सहित झांसी जनपद में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हेतु दुर्गा उत्सव महासमिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें दुर्गा प्रदेश सरकार से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हेतु निर्देश जारी करने की मांग की गई।
जिलाधिकारी के उपस्थित ना होने के कारण सिटी मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दुर्गा उत्सव महासमिति के महामंत्री अंचल अड़जरिया ने बताया कि वर्तमान में केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक उत्सवों को 100 लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न कराये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। सभी प्रकार के रेस्टोरेन्ट, कैफे, सिनेमा हाॅल, जिम इत्यादि को खोल दिया गया है। साप्ताहिक बंदी दिवस को छोड़कर बाजारों का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार प्रतिवर्ष हिन्दुओं का पावन त्यौहार क्वार मास की नवरात्रि के लिए भी प्रदेश सरकार से दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई। जिससे सनातन धर्म नवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सके। महासमिति द्वारा 21 सितम्बर से कारीगरों को मूर्ति निर्माण के लिए आदेश जारी करने की भी मांग की गइ। इस दौरान महासमिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम स्वामी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, पियूष रावत, विजय जैन, संजीव तिवारी, किशोर तिवारी, छोटू कुशवाहा, पुरुकेश अमरया, रवि खटीक, सुनील खटीक, दीपक खटीक, पवन खटीक, छोटू, शैलेंद्र स्वामी, शैलेंद्र उर्फ मोनू, गौरव आनंद, कार्तिक रावत, आरके दुबे, करण यादव, अमर रायकवार, अरुण कुशवाहा, राजेश नायक सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in