*ऊषारानी वर्मा बनीं महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
Gramin editor, Krishna Kumar
कोंच नगर की निवासिनी श्रीमती ऊषारानी वर्मा को कांग्रेस पार्टी के कर्मठता, निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अनुमोदन के उपरान्त महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। महिला कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष एड. मंजुलता ने महिला कांग्रेस का कोंच नगर अध्यक्ष पद पर श्रीमती ऊषा रानी वर्मा पत्नी कमलेश वर्मा को बनाते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह कांग्रेस को सशक्त स्वरूप प्रदान कर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की उम्मीदों पर खरा उतरें। श्रीमती ऊषा रानी वर्मा पत्नी कमलेश वर्मा के महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बनने को लेकर पूजा बर्मा, हिमानी वर्मा, प्रियंका वर्मा, अर्चना कुशवाहा, ममता कुशवाहा, गीता वर्मा, रेनू वर्मा, सुनीता वर्मा, मालती वर्मा, अनीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, गुड़िया कुशवाहा, प्रभा प्रजापति, राजकुमारी बर्मा, मंजू वर्मा ने खुशी जाहिर की है।