• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कस्बा के शीतला धाम पर नगर चेयरमैन ने त्यागी महाराज व साध्वी पूजा भारती का किया सम्मान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

कस्बा के शीतला धाम पर नगर चेयरमैन ने त्यागी महाराज व साध्वी पूजा भारती का किया सम्मान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

 

कस्बा के शीतला धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास साध्वी पूजा भारती ने आत्म कल्याण की बात श्रोताओं को बताई।

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास साध्वी पूजा भारती ने कथा का सार बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमृत कथा को सुनकर महापापी धुंधकारी भी परम धाम को प्राप्त हुए। इसी तरह से कथा का श्रवण कर मनुष्य भी अपना लोक सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोकरण की समृद्धि से अपने भाई की आत्मा को भटकने से बचाकर उसे सत्मार्ग की राह दिखाई। उसके कानों में श्रीमद् भागवत कथा पड़ते ही वह भी स्वर्ग चला गया। यह कथा सम्पूर्ण कथा जीव के कल्याण की कथा है। जिसे सुकदेव मुनि से राजा परीक्षित ने सुनी थी और वह अपने जीवन के बचे दिन भगवत चर्चा में लगाकर ईश्वर के परम धाम को प्राप्त हो गए। वही नगर अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव के द्वारा कथा व्यास साध्वी पूजा भारती तथा आयोजक त्यागी जी महाराज का सम्मान किया गया ।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक त्यागी जी नगर अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ,व्यास अर्पण दास ,भरत देवरिया ,मोहित द्विवेदी ,कल्लू नायक जी ,सोम द्विवेदी ,राहुल उदैनिया ,आकाश तिवारी ,राजेंद्र परिहार ,बजीर खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in