झांसी दर्शन न्यूज़
ग्रामीण एडीटर अवध विहारी
श्रावण मास के आगमन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज देवस्थलों पर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा आषाढ़ मास के अंतिम मंगलवार पर हनुमान जी के मन्दिर पर लोगो द्वारा राम दूत हनुमान को चोला चढ़ा कर बिबिध रूप से श्रृंगार किया गया वही गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने अपने गुरु के दर्शन करने के लिए पहुंचे जहाँ पर गुरु पूजन के बाद शिष्यों ने आशीष प्राप्त किया जबकि शाम के समय कस्वे के बस स्टैंड पर राहगीरों को शीतल शर्बत पिलाया गया इस दौरान मुख्य रूप से पीताम्बरा दीदी, बिनोद नन्ना, जीतू यादव, शीलू गुप्ता, पवन नीखरा, अजयपालसिंह, सरदार सिंह, टींकू, हरिसिंह, जंडेल सिंह, छोटू, आदि मौजूद रहे।