• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उड़ान ने गरीब चेहरों पर रंग लगाकर बिखेरी खुशियां:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। उड़ान जन कल्याण समिति के तत्वावधान में उड़ान संस्था के सदस्यों ने आज डेली गांव सहरिया जाति गरीब बस्ती में जाकर सहरिया जाति के बच्चों को व बडो के साथ होली का त्यौहार हर्षोउललाहस के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने सभी गरीब बच्चों को पिचकारी, रंग, मुखोटे,मिठाई बाटी। सभी बच्चों पिचकारी में रंग भरकर एक दूसरे बच्चों पर रंग डालकर खुश नजर आए। उड़ान संस्था की प्रबन्धक सीमा तिवारी ने होली त्योहार का महत्व बताते हुए कहा कि होली रंगो का त्यौहार ही नहीं बल्कि स्वंय जीवन का जश्न है। हर त्योहार एक संदेश देता है जैसे होली का त्यौहार हमारे जीवन में अनेक रंगो से भर देती है ओर दोस्ती, मनमुटाव, गरीब, अमीर, धर्म, जाति भेदभाव दूर करके होली का त्यौहार हर्षोउललाहस के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दीपा तिवारी, सुरेन्द्र सक्सेना, कविता शर्मा, जितेन्द्र वर्मा, दिव्या शर्मा उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-आयुष साहू

Jhansidarshan.in