झाँसी दर्शन न्यूज़
ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी
मोंठ (झांसी)- कोतवाली मोंठ में रंगों को तैयार को देखते हुए पीस कमेटी की एक बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मोठ मंजूर अहमद अंसारी ने की ।जिसमें उन्होंने कहा किसी भी प्रकार से बच्चों की तरह बन कर कार्य नहीं करना है ।बड़े हो तो बड़ों की तरह भाईचारे के साथ त्योहार को मनाए।तथा एक दूसरे से मिल जुलकर रहे ।वही क्षेत्राधिकारी बृजराज सिंह ने होली पर्व को देखते हुए पानी और बिजली को हर हाल में त्यौहार पर लोगों को पूरी तरह से मिलना चाहिए यदि पानी और बिजली की व्यवस्था में कोई असुविधा हुई तो उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मोठ विनोद कुमार मिश्रा ने लोगों से शराब तथा रासायनिक रंगों से दूर रहने की लिए कहा एवं उन्होंने कहा कि गांव में होलिका दहन भाईचारे के साथ मिलकर करें ।यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वह थाना मोठ के मोबाइल नंबर 94 54403649 पर संपर्क करें। जिससे अराजक तत्वों को तुरंत पकड़ा जा सके और त्यौहार पर उपद्रव फैला रहे ।लोगों पर कार्रवाई हो सके। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह (बड़े राजा ),संतोष कुमार यादव, साबिर ,प्रदीप ,अरुण कुमार यादव, प्रमोद तिवारी ,राजीव द्विवेदी ,राजीव कुमार यादव, कमलेश कुमार ,राजेंद्र सिंह, रवि अग्रवाल ,राजा बाबू सोनी ,राज नारायण ,करण सिंह चौहान ,नवल किशोर सोनी ,दिनेश सोनी ,बांके बिहारी ,हरप्रसाद ,रफीक, जमील ,छुन्ना यादव ,नरेंद्र कुशवाहा ,संतोष कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा ,हरपाल सिंह, निर्मल सिंह ,राजेंद्र सिंह परमार ,महेंद्र सिंह ,प्रताप सिंह ,विजयपाल सिंह ,करण सिंह ,शुभम यादव ,करण प्रताप बुंदेला सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।